Advertisement

हरियाणा CM संग 10 मंत्रियों की शपथ संभव:2 से 3 महिला संभव

हिसार।
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। शपथग्रहण समारोह का समय और जगह तय होने के बाद अब मंत्रिमंडल की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। 17 अक्टूबर को शपथग्रहण समारोह होगा।
सूत्रों से के मुताबिक मुख्यमंत्री के साथ 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा अबकी बार कैबिनेट में महिलाओं की संख्या 2 से 3 हो सकती है।
मंत्रिमंडल में महिलाओं के साथ जातीय और क्षेत्रीय समीकरण पर फोकस रहेगा। इसके अलावा 2 से 3 मंत्री पद ओपन रखे जाएंगे, जिन्हें बाद में भरा जाएगा। चुनावी प्रचार के दौरान पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करने वाले विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाएगा।
RSS बैकग्राउंड से होगा स्पीकर
भाजपा स्पीकर का पद किसी विश्वासपात्र और अनुभवी व्यक्ति को देना चाहती है। इसके लिए RSS बैकग्राउंड देखा जाएगा। इसके लिए सबसे आगे हरविंद्र कल्याण, अनिल विज और कृष्ण बेदी का नाम है। स्पीकर पद के लिए SC विधायक पर दांव खेला जा सकता है। सबसे अहम बात है कि पूर्ण बहुमत की सरकार आने पर इस बार डिप्टी सीएम का पद खाली रखा जाएगा। जरूरत के हिसाब से ही इस पद पर कोई फैसला होगा।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *