Advertisement

हरियाणा के 2 गांव रेड जोन में, 50 किसानों पर अधिकारियों की पैनी नज़र

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले में पराली जलाने का पहला मामला गांव अजरावर से सामने आया है। एक किसान ने 2 एकड़ खेत में फसल अवशेष जलाए, जिस पर कृषि विभाग ने 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया और पुलिस में मामला दर्ज कराया। विभाग ने किसान की रिकॉर्ड में रेड एंट्री कर दी है, जिसके चलते वह 2 साल तक अपनी फसल MSP पर नहीं बेच सकेगा।

कृषि विभाग ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 54 हजार किसानों पर निगरानी के लिए 666 अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया है। सेटेलाइट से भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

रेड जोन में आए ये गांव 

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, जिले के गुमथला गहू और किरमिच गांव रेड जोन में हैं, जबकि 20 गांव यलो जोन में हैं। रेड जोन में 50 किसानों पर निगरानी रखने के लिए एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 100 किसानों पर एक अधिकारी तैनात है।