Advertisement

नशे की ओवरडोज के कारण 60 साल के बुजुर्ग की मौत, सरोवर के पास मिला शव…

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सन्निहित सरोवर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सड़क किनारे पड़े शव की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान करवाने की कोशिश भी की।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 60 साल के आसपास है। बुजुर्ग व्यक्ति सन्निहित सरोवर के आसपास ही रह रहा था। आसपास के लोगों का कहना है कि वह बीमार रहता था और सरोवर पर लगी भांग का नशा करता था। शुरूआती जांच में शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस को आशंका है कि इस व्यक्ति की मौत किसी बीमारी या नशे की ओवरडोज, खासकर भांग का ज्यादा नशा करने के कारण हो सकती है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस को उसके पास कोई सुराग भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो। पुलिस ने शव को छठखढ अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।