Advertisement

7 वर्षीय बच्चे को पिटबुल कुत्तों ने नोचा

हिसार।

हांसी के सुभाष नगर में दो पिटबुल ने 7 साल के एक बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के चेहरे व पीठ पर बुरी तरह से काटा है। कुत्ते उसके होंठ के एक हिस्से को काटकर खा गए। बच्चे की सुबह सर्जरी की जाएगी।  बच्चे की हिसार के एक निजी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी की जा रही है। घटना के समय बच्चा अपने घर से पड़ोस में ट्यूशन पर जा रहा था।

जानकारी अनुसार सुभाष नगर निवासी प्रवीण महता तिकोना पार्क पर चिकन कॉर्नर चलाते हैं। उनका सात वर्षीय बेटा शोभित महता घर के पास ही ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह घर के बाहर निकला तो गली में घूम रहे दो पिटबुल नस्ल के कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। पिटबुल ने उसके चेहरे व पीठ पर बुरी तरह से दांतों से वार किए। उसके होंठ को भी काट लिया।

बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान कुत्तों ने एक महिला पर भी हमला कर दिया। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया गया। परिजन उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। वहीं रात को परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी और कार्रवाई की मांग की।

लोगों का कहना है कि वह पिटबुल को यहां न रखने के लिए कई बार उन्हें कह चुके थे। लेकिन वह नहीं माना।। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद व्यक्ति अपने दोनों कुत्तों को बाहर छोड़ आया। सिटी थाना प्रभारी उदय भान गोदारा ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *