Advertisement

9 हस्तियों को मिला भिवानी गौरव सम्मान-2023

भिवानी :

भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा भिवानी गौरव सम्मान-2023 का आयोजन श्रीखाटू श्याम धाम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने वाली 9 हस्तियों को भिवानी गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष राजेश चेतन व प्रमोद शर्मा ने किया। इस अवसर पर हरियाणवी संस्कति से जुड़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कलाकारों द्वारा छटा बिखेरी गई।
इन्हे मिला भिवानी गौरव सम्मान
सेवा के क्षेत्र में सूरजभान बगडिय़ा की स्मृति में प्रहलादगढ़ के डाक्टर दिलीप सिंह को लोकप्रशासन के लिए चौ. बंसीलाल सम्मान, नारायणी देवी महाबीर प्रसाद भग्गनका ओजस्विनी सम्मान डा. कामना कौशिक को, साहित्य में श्रीमाधव मिश्र सम्मान डा. पुरूषोत्तम पुष्प को, लाला शिवलाल सर्राफ स्मृति सत्र में पंडित गोपाल कृष्ण सम्मान रामप्रताप वर्मा को, खेल के क्षेत्र में सुरजीत सिंह सम्मान सुरेंद्र लोहिया को, शिक्षा के क्षेत्र में श्रीराम कृष्ण गुप्ता सम्मान त्रिलोकचंद गोयल को, लाला रामचंद्र जैन स्मृति सत्र में सेवा के लिए फकीरचंद सम्मान चरखी दादरी के भूपेंद्र जैन को, राष्ट्र सेवा के लिए पंडित नेकीराम शर्मा सम्मान रवि दाधीच को, पत्रकारिता में बाबू बनारसी दास गुप्ता सम्मान पत्रकार धर्मेंद्र यादव को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में रहा हुजूर कंवर साहेब महाराज का सान्निध्य
भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा भिवानी गौरव सम्मान समारोह में परमसंत हुजूर कंवर साहेब महाराज का सान्निध्य रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ व मुख्यअतिथि फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में हुजूर कंवर महाराज ने भिवानी परिवार मैत्री संघ के द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की प्रशंसा की। इस अवसर पर संजय जैन, दिनेश गुप्ता, हंसराज ललहन, सुनील अग्रवाल, सुशील गनोत्रा, पवन मोढ़ा, मनीष गोयल, विनय सिंघल, मीनाक्षी गर्ग, अजय बनारसीदास गुप्ता, सुरेश तायल, जगदीश गोयल, आरके अनायत, नवल किशोर गोयल, छोटूराम, गुलशन वर्मा, बाली शर्मा, सत्यनारायण यादव, श्रीभगवान दीक्षित, संजय गोयल, कमल भारद्वाज, पवन गोयल, जगत नारायण भारद्वाज, भागीरथ शर्मा, शिवराज भारद्वाज, डा. बुद्धदेव आर्य, अशोक भारद्वाज, रणविजय सिंह तंवर, राजकुमार डुडेजा, पूजा बंसल, रमेश गुप्ता समेत कई जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

पने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *