Advertisement

दिनदहाड़े डबल मर्डर,दादा-पौता को गोलियों से भूना

सोनीपत।

आज दो व्यक्तियों की सरेआम गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। दोनों मृतक गांव में 5 महीने पहले हुए सूरज हत्याकांड में शामिल 2 आरोपियों के पिता हैं। बाइक व गाड़ियों में सवार 10-12 बदमाशों ने दोनों पर 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई। यहां हड़कंप मच गया। गोलियां लगने से दोनों दादा पौता की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक रिटायर्ड फौजी हैं।

गोहाना क्षेत्र के गांव लाठ के राज और पौता रमेश शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर सोनीपत के लिए निकले थे। दोनों अभी गांव से बाहर गोहाना-सोनीपत रोड पर अड्डे पर पहुंचे ही थे कि बाइक व गाड़ियों में सवार युवकों ने उनको घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियों से मौके पर हड़कंप मच गया। लोग घरों और दुकानों में दुबक गए। दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उनको गोलियों ने भून दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

लाठ गांव में 22 अप्रैल को सूरज नाम के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। राज व रमेश की हत्या को इसी का बदला माना जा रहा है। पुलिस ने सूरज हत्याकांड में गांव के ही विक्की और विजय उर्फ भठरा को गिरफ्तार किया है। दोनों फिलहाल जेल में है। शुक्रवार को बदमाशों ने विक्की के पिता राज और भठरा के पिता रमेश को गोलियों से भून दिया।

लाठ गांव के अड्डे पर आज 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव गूंज उठा और लोगों में हडकंप मच गया। राज व रमेश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जान नहीं बची। गोलियां चलने के बाद पूरा क्षेत्र सुनसान हो गया। वहां मौजूद लोगों को जहां भी जगह मिली, छिप गए। बदमाश दोनों की हत्या कर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *