Advertisement

जेल से आया युवक को मारी गोली,भाभी पर चलाई गंडासी

भिवानी।

चरखी दादरी में गांव डालावास के पास शुक्रवार शाम को एक युवक को गोली मार दी गई, जबकि उसकी भाभी पर तेजधार गंडासी से वार किया गया। वारदात में हुई गांव के महेश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसकी भाभी रोशनी के हाथ पर गंडासी लगी। महेश हत्या के केस में जेल में था और 10 दिन पहले ही जमानत पर आया है। दोनों को रात को भिवानी के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

जानकारी के अनुसार चरखी दादरी के गांव हुई निवासी महेश शुक्रवार शाम भाभी रोशनी को लेकर बाइक पर बाढड़ा से अपने घर आ रहा था। डालावास के समीप उन्हें बाइक सवार युवकों ने रुकवा लिया। उन्होंने महेश पर फायर कर दिया। गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद हमलावरों ने रोशनी पर गंडासी से हमला किया। बचाव करते समय गंडासी रोशनी के हाथ में लगी और वो लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई।

वहीं, उसके बाद तीनों हमलावर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घायल महिला व युवक को संभाला। उन्हें भिवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक रात आठ बजे तक वो वहीं उपचाराधीन थे। मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि महेश के खिलाफ वर्ष 2022 में बाढड़ा थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ था। उसमें बाढड़ा पंचायत समिति सदस्य राधा के पति एवं काकड़ौली हुक्मी निवासी विकास उर्फ पड्डुवा को घेरकर फायरिंग की थी। इस मामले में महेश करीब 10 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि देवर-भाभी पर हुए इस हमले का कारण क्या रहा।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *