अंबाला।
अंबाला जिले में पकड़ी गई शराब की अवैध फैक्ट्री पर सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस-प्रशासन बल के साथ सुबह गांव धनौरा-बिंजलपुर के बीच खेतों में बनी अवैध फैक्ट्री में पहुंचे। यहां बुलडोजर चला अवैध फैक्ट्री को ध्वस्त करने का कार्य जारी है। मौके पर DSP बराड़ा अनिल कुमार, SHO मुलाना सुरेंद्र सिंह समेत भारी पुलिस बल तैनात हैं।

अंबाला की इस अवैध फैक्ट्री में बनी 227 शराब की पेटी यमुनानगर में अलग-अलग अवैध खुर्दो पर सप्लाई हुई थी। जहरीली शराब पीने से अंबाला और यमुनानगर में 22 लोगों की मौत हुई। कई लोगों की संदिग्ध मौतें हुई। अंबाला पुलिस ने मास्टरमाइंड अंकित उर्फ मोगली समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मास्टरमाइंड मोगली 6 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। मोगली द्वारा नाम उगलने के बाद CIA शहजादपुर ने करनाल के रमनदीप उर्फ दीपू और अंशुल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल की तस्करी की थी। इस मामले में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा था कि जहरीली शराब मामले में जिस-जिस की भागेदारी मिलेगी उसके खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई भी होगी।
गैंगस्टर मोनू राणा ने दिलाई थी अवैध फैक्ट्री
SP जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि गैंगस्टर मोनू राणा ने ही धनौरा के फैक्ट्री मालिक उत्तम और पुनीत को बोलकर यह अवैध फैक्ट्री मास्टरमाइंड अंकित उर्फ मोगली को दिलाई थी। गांव धनौरा निवासी पुनीत खेत मालिक उत्तम सिंह का मोनू राणा गैंग के जुड़े अंकित उर्फ मोगली से संपर्क कराया था। इसके बाद उत्तम ने मोगली को अपने खेत में बनी फैक्ट्री को किराए पर दिया था। खास बात ये है कि UP का रहने वाला आरोपी शेखर मोगली का पुराना जानकार था। किसी को अवैध फैक्ट्री की भनक न लगे इसलिए शेखर ही प्रवीण समेत अन्य मजदूरों को हरियाणा लेकर पहुंचा था।पुलिस ने सहारनपुर के सौरभ को 13 नवंबर को गिरफ्तार किया था। इसके पश्चात प्रिंस वालिया को गिरफ्तार किया था। आरोपी प्रिंस वालिया जहरीली शराब सप्लाई कर रहा था। 13 नवंबर को ही पुलिस ने मास्टरमाइंड अंकित उर्फ मोगली को गिरफ्तार किया था। आरोपी मोगली पहले भी शराब बनाने का काम करता रहा है। साल 2021 में भी पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री में भी मोगली का हाथ था।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal























Leave a Reply