Advertisement

मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार : नायब सैनी

भिवानी:

भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील वर्मा नंबरदार के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सांसद नायब सिंह सैनी का स्थानीय पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में स्वागत किया गया और उन्हे स्मृति चिह्न एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहली बार बिना पर्ची, बिना खर्ची मैरिट के आधार पर नौकरियां दी है और प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए है। मनोहर लाल ने किसान वर्ग का हितैषी होने का प्रमाण दिया है। इस अवसर पर भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील वर्मा नंबरदार ने कहा कि नायब सिंह सैनी एक अनुभवी नेता है, जिनके अनुभव का निश्चित तौर पर प्रदेश भाजपा को फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संगठन ओर भी अधिक मजबूत बनेगा तथा आने वाले चुनाव में मजबूती के साथ भाजपा की नीतियों को जनता के सामने रखा जा सकेगा, ताकि एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा का सुशासन कायम किया जा सकें। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के साथ राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, जिला भाजपा अध्यक्ष शंकर धूपड़, प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र कौशिक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष बलदेव शर्मा, मीडिया प्रभारी जयभगवान लांग्यान, पूर्व शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, पूर्व प्राचार्य कमल नयन वशिष्ठ, डा. इश कुमार, प्रदीप वर्मा, देवेंद्र कुमार वर्मा, रवि कुमार, मोनू प्रजापत, अमन कुमार आदि सैंकड़ोंं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *