Advertisement

हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर स्पीकर छत्तर सिंह चौहान का निधन

भिवानी।

हरियाणा के पूर्व विधानसभा स्पीकर छत्तर सिंह चौहान का निधन हो गया। उन्होंने सोमवार को रोहतक PGI में आखिरी सांस ली। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार 12 दिसंबर को गांव बौंद में किया जाएगा।

चौहान चरखी दादरी के बौंद गांव के रहने वाले थे। फिलहाल वह भिवानी शहर में रह रहे थे। वह भिवानी के मुंढाल हलके से विधायक रहे हैं। उन्होंने बंसीलाल की सरकार में विधानसभा स्पीकर बनाया गया था।

छत्तर सिंह चौहान को कई दिनों से सांस की समस्या थी। परिवार ने उन्हें भिवानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक PGI रेफर कर दिया था। यहां वह वैंटिलेटर पर थे। पहले उन्हें हार्ट की दिक्कत भी रह चुकी है। छत्तर सिंह चौहान 1991 में पहली बार विधायक बने थे। वह साल 1996 से 1999 तक विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *