Advertisement

हरियाणा के ओलिंपियन बॉक्सर छोड़ेंगे पॉलिटिक्स

चंडीगढ़।

हरियाणा के ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने राजनीति को राम-राम कर दिया है। विजेंदर ने गुरूवार सुबह 6 बजे सोशल मीडिया (X) पर इस बारे में बयान दिया। जिसमें उन्होंने लिखा- ”राजनीति को राम-राम भाई”। उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पॉलिटिक्स से तौबा कर ली है।

इससे पहले 2024 में उनके कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। 2019 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी विजेंदर सिंह शामिल हुए थे। इसके साथ ही वह लगातार अपने बयानों में केंद्र सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं।

इससे पहले विजेंदर सिंह ने हरियाणा के भिवानी से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि यह फैसला पार्टी करेगी। इसके बाद उनकी आम आदमी पार्टी में शामिल होने की भी चर्चाएं शुरू हो गई थीं। विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था।

साल 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विजेंदर सिंह ने राजनीति में कदम रखा था। कांग्रेस ने साउथ दिल्ली सीट से विजेंदर सिंह को मैदान में उतारा था, मगर यहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। विजेंदर सिंह जाट समुदाय से आते हैं। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इतना ही नहीं, एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिककरे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *