Advertisement

जिला पुलिस भिवानी में (एसपीओ) विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती

भिवानी।

भिवानी पुलिस विभाग में 21 विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के पदों की होगी भर्ती। पहले से सेवा में कार्यरत एसoपीoओ/ विशेष पुलिस अधिकारियों के फार्म/ आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। सेना एवं अर्धसैनिक बल के सेवानिवृत्त कर्मचारी, भंग की गई HSISF बटालियन के हटाए गए कर्मचारी,HAP व 2004 में हरियाणा सशस्त्र बल के हटाए गए कर्मचारियों को दिनांक 20.01.2024 से 06.02.2024 तक पुलिस लाईन भिवानी में विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर अपने दस्तावेज जमा करवाए। चयनित उम्मीदवार को 18,000/-रू0 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

एसपीओ की भर्ती के लिए हरियाणा के किसी भी जिले का रिहायशी सेवानिवृत कर्मचारी आवेदन कर सकता है। भिवानी पुलिस में पुलिस बल की बढ़ोतरी करने के लिये आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्सेस से सेवानिवृत हुए एक्स सर्विस मैन को पुलिस अधीक्षक भिवानी वरुण सिंगला आईपीएस, चेयरमैन भर्ती कमेटी की अध्यक्षता में भर्ती किया जाएगा।

भर्ती के इच्छूक सेवानिवृत अपने साथ पास-पोर्ट साईज के 4 फोटो, शिक्षा, सेवानिवृत से संबंधित सर्टिफिकेट, मुल प्रमाण पत्र व सेवानिवृत्ति के समय प्रदान किया गया मेडिकल फिटनैस सर्टिफिकेट इत्यादि दस्तावेज के साथ व्यक्तिगत रुप से लाइन अफसर, पुलिस लाइन भिवानी में सपंर्क करें। इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ उपरोक्त सभी दस्तावेजों की मूल प्रति भी साथ लेकर आयें।

चयन हेतू निम्नलिखित सेवा शर्तें लागू होगी।

सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए यह आवश्यक है दिनांक को उनकी आयु 50 साल से अधिक ना हो और उन्हें अनुशासनहीनता या मैडीकल के आधार पर न हटाया गया हो तथा मैडिकल कैटेगरी सेप–1 और चरित्र Exemplary होना चाहिये।

सभी श्रेणियों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 होगी।

एक्स सर्विस मैन कर्मचारी एक वर्ष की अवधि के लिए 18,000/- रुपये के मासिक मानदेय पर रखें जायेंगे।इस राशि को विशेष पुलिस अधिकारी की नकद न देकर उनके बैंक खाते में जमा किया जायेगा।

एक्स सर्विस मैन को, उनके गृह पुलिस थानों में तैनात नही किया जायेगा, लेकिन यह ध्यान में रखा जायेगा कि उनकी तैनाती उनके नजदीकी पुलिस थानों में हो जो कि उनके निवास स्थान के निकट हो, में की जाए।

एक्स सर्विस मैन को भर्ती के समय दो जोड़ी वर्दी, और अन्य आवश्यक वर्दी से संबधित वस्तुओं के लिए 3000 रुपये केवल एक बार दिए जाएंगे।

जब सरकारी दौरे पर होंगे तो उसके लिए प्रतिदिन यात्रा भत्ता तथा दैनिक भत्ता टी.ए.डी.ए दिया जाऐगा।

उन्हें आकसमिक अवकाश जो हरियाणा पुलिस के सिपाही के लिए लागू है, प्रदान किया जाऐगा।

एक्स सर्विस मैन का भर्ती के समय कोई लिखित परीक्षा तथा शारीरिक मापतोल नही होगा।

राज्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार अनुसूचित जाति तथा पिछडे वर्ग उम्मीदवारों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाऐगा।

*इन विशेष आधिकारियों को आपातकालीन स्थिति में थोड़े समय के लिए हरियाणा राज्य के किसी भी जिले में तैनात किया जा सकता है।

इन विशेष पुलिस अधिकारियों को 15 दिन का पुलिस ड्यूटीओं बारे में विशेष प्रशिक्षण पुलिस लाइन भिवानी में दिया जाएगा ताकि इनको कानून व्यवस्था, गार्द डयूटी,पैट्रोलिंग,यातायात और पुलिस से संबंधित अन्य ड्यूटीओं पर तैनात किया जा सके।

नियुक्ति पत्र देने से पहले एसपीओ का चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा।
नियुक्ति पत्र जारी करने से पहले चयनित उम्मीदवारों के चरित्र और पूर्ववृत्त का सत्यापन किया जाएगा।
लगे हुए एसपीओ के पास समान शक्तियां, विशेषाधिकार और उन्मुक्तियां होंगी और वे समान कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के लिए उत्तरदायी होंगे और एक सामान्य पुलिस अधिकारी के समान अधिकारियों के अधीन होंगे।

किसी भी परिस्थिति में एक वर्ष की अवधि से आगे कोई विस्तार प्रदान नहीं किया जाएगा।

चयन के लिए साक्षात्कार में आने के लिए उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता तथा दैनिक भत्ता (टी.ए.डी.ए) नही दिया जाएगा।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *