भिवानी।
भिवानी में एक बुजुर्ग की न्यूड लड़की के साथ अश्लील वीडियो बना कर 36 लाख 84 हजार रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। उसे दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के नाम पर फोन कर ठगों के जाल में फंसाया गया। फिलहाल साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
भिवनी के सेक्टर 13 पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि वह घर पर ही रहता है। उसके पास एक लड़की ने वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल की। उस लड़की ने उससे कहा कि वह बाथरुम में जाए। लड़की के कहने पर वह बाथरुम में चला गया। इसी दौरान लड़की ने वीडियो कॉल के दौरान अपने सभी कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकत करने लगी। उसे भी कपड़े उतारने के लिए उकसाया गया।
बुजुर्ग ने बताया कि इस दौरान स्क्रीन रिकॉर्डिंग से उसका चेहरा रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उसे दिल्ली क्राइम ब्रांच के नाम से एक व्यक्ति ने कॉल की।
उसे कहा गया कि वह यू ट्यूब से अपना वीडियो हटवाने को कहा और एक मोबाइल नंबर भी बात करने के लिए दिया गया। उससे वीडियो हटाने के नाम पर 2 लाख 49 हजार 500 रुपए जमा कराने को बोला। फिर 19 लाख रुपए मांगे गए। फिर 25 लाख की डिमांड की गई। बुजुर्ग का आरोप है कि इस प्रकार उससे 36 लाख 84 हजार 300 रुपए हड़प लिए गए।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal























Leave a Reply