रोहतक।
रोहतक में राजकीय महिला कॉलेज में 23 जनवरी को आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस की टीम में शामिल 3 जांबाज आज भी हरियाणा में हैं। जिसमें से 2 रेवाड़ी के तो एक महेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं।
जिन्हें डीसी के माध्यम सम्मानित किया गया। वह आज भी युवाओं में जोश भरते हैं। CM मनोहर लाल ने कहा कि आज देश की सेना में हरियाणा का अहम योगदान रहा। प्रत्येक युद्ध में यहां के जवान खून देने से पीछे नहीं रहते। कहा कि हम मैरिट के आधार पर नौकरी देंगे। नौकरी के लिए पढ़ाई पैमाना है। हम इसलिए नहीं नौकरी देंगे कि वह किसी का भाई है या भतीजा है।
CM के संबोधन से पहले पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने मंच से पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू पर निशाना साधा। ग्रोवर ने कहा कि एक आज के प्रधानमंत्री मोदी हैं, जिन्होंने 108 मनकों की माला दी। वहीं, एक वह प्रधानमंत्री थे, जिनके एक हाथ में शिगार होती थी। 2047 में नई पीढ़ी को नया भारत मिलेगा।
इससे पहले नवीन जयहिंद सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर उनकी 127वीं जयंती पर केक काटने के लिए जा रहे थे। लेकिन उनको भारी पुलिस बल ने रोक दिया। नवीन जयहिंद ने कहा कि वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने जा रहे हैं। उससे किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। लेकिन, उन्हें जाने से ही रोक दिया। पुलिस लॉ एंड ऑर्डर स्थापित करने के लिए रोकने की बात कह रही है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 जनवरी को रोहतक आगमन पर सर्वप्रथम स्थानीय मॉडल टाउन स्थित गुफा वाला मंदिर में पहुंचकर मत्था टेंकेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे महिला कॉलेज में कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal























Leave a Reply