रोहतक।
रोहतक में आयोजित भाजपा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने हुड्डा के गढ़ में हुंकार भरी। कहा कि हुड्डा सरकार में रोहतक भ्रष्टाचार का केंद्र रहा है। यहां भ्रष्टाचार की गंगा बहती थी और नौकरियों की बोली लगती थी। एक नौकरी लगवाने गांव के सारे लोग जाते थे।
बिहार के नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर कहा कि इस मामले में मैं ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा। उन्होंने सबसे ज्यादा सीएम बनने का रिकॉर्ड बनाया है, राम मंदिर पर राजनीति हमने नहीं, बल्कि कांग्रेस ने की है।
उनके साथ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, नगर निगम के कार्यवाहक मेयर मनमोहन गोयल भी पहुंचे। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचने वाले नेताओं में भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय चुनाव समिति सदस्य डॉ. सुधा यादव, मंत्री राव इंद्रजीत, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री राव नरवीर, कोसली से विधायक लक्ष्मण यादव शामिल हैं। कार्यक्रम संयोजक ने इन सभी नेताओं के आने का दावा किया था।
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में ताकत दिखाने की तैयारी में है। राजनीतिक लिहाज से भी इस कार्यक्रम को अहम माना जा रहा है। क्योंकि रोहतक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ग्रह क्षेत्र है। वहीं भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में रोहतक से चारों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।
कार्यक्रम संयोजक राकेश वर्मा का कहना है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने के लिए धन्यवाद एवं कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर वह पिछले करीब 2 माह से तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम में करीब 4 हजार लोग हिस्सा लेंगे।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal























Leave a Reply