Advertisement

हरियाणा राज्यसभा सीट पर BJP का चेहरा फाइनल

चंडीगढ़।

हरियाणा की राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने फेस तय कर लिया है। दिल्ली में 2 दिन के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मीटिंग के बाद NOC मिल चुकी है। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व की ओर से आज नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

हालांकि हरियाणा में अभी तीन बड़े चेहरों की इस सीट के लिए चर्चा चल रही है। इनमें सबसे पहला नाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का है। दूसरा सुभाष बराला और तीसरा राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी देख रहे ओम प्रकाश धनखड़ का नाम है।

जेपी नड्‌डा का राज्यसभा सांसद के तौर पर कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है। वह पहले हिमाचल प्रदेश से चुने गए थे। चूंकि राज्य से उनके दोबारा चुने जाने की संभावना कम है, या बिल्कुल नहीं है इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि वह हरियाणा से पार्टी की पसंद हो सकते हैं। हालांकि नड्‌डा की हिमाचल प्रदेश में सक्रियता को देखते हुए यह भी संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें लोकसभा की तैयारी के लिए कह दिया है। इसके बाद वह लगातार हिमाचल प्रदेश में रोड शो करके लोगों से मिल रहे हैं।

CM मनोहर लाल अपने नजदीकी सुभाष बराला की पैरवी कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष ओपी धनखड़ को राज्यसभा भेजने के पक्ष में हैं। इन्हीं सब बातों को लेकर भाजपा किसी एक नाम के साथ चौंकाने वाला फैसला ले सकती है।

देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। इन सभी सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। 13 राज्यों के 50 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जबकि दो राज्यों के शेष छह सदस्य तीन अप्रैल को रिटायर्ड हो जाएंगे। जिन 15 राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं उनमें हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *