Advertisement

11 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

चंडीगढ़।

हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पब्लिक मेगा रीच प्लान तैयार किया है। हाल ही में संकल्प पत्र के बहाने 1 करोड़ लोगों की राय लेकर पब्लिक तक पहुंचने जा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम में वर्चुअल रूप में सूबे की सभी 90 विधानसभा में लोकसभा चुनाव का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम से शुभारंभ किया। सीएम ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि इस समय सभी 90 विधानसभा सीटों पर करीब 1.5 लाख लोग मेरे साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह भावना ही है कि भाजपा के कार्यकर्ता इतनी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में जुड़े हैं। यह संख्या बताती है कि इस बार लोकसभा चुनाव में फिर से 2019 जैसी स्थिति होने वाली है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि 10 या 11 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। सीएम ने बताया कि 11 मार्च को फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुग्राम आएंगे। वहां वह द्वारका एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले ही कह चुके हैं कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर पार्टी 2019 के प्रदर्शन को दोहराएगी। चुनाव को लेकर वह लगातार दिल्ली और हरियाणा के अन्य जिलों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकें भी कर रहे हैं।

हर लोकसभा में पहुंचेगी वीडियो वैन
27 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी रोहतक में भाजपा संकल्प पत्र के लिए सुझाव लेने की शुरुआत कर चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक करोड़ लोगों के सुझाव का लक्ष्य रखा है। लोगों के सुझाव के लिए उन्होंने 1000 वीडियो वैन सभी लोकसभाओं के लिए रवाना कर दी हैं।

हरियाणा में संकल्प पत्र के लिए पार्टी जिला स्तर पर कार्यशालाएं भी कर रही है। इसके अलावा क्षेत्र के विधायक, मंत्री, जिला अध्यक्ष संकल्प पत्र की प्रमुख विधानसभाओं पर जागरूकता अभियान चलाएंगे। हर विधानसभा में लोगों के सुझाव लेने के लिए पेटियों की व्यवस्था भी की जा रही है। जनता के सुझाव हासिल करने के लिए भाजपा ने 9090902024 मोबाइल नंबर मिस्ड कॉल के साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म और नमो ऐप पर अलग से जारी किया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *