Advertisement

मां ने 2 बच्चों का कत्ल कराया

सोनीपत।

अपने ही 2 बच्चों की हत्या की साजिश में शामिल मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आरोपी प्रेमी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रूबी ने दोनों बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाना पुलिस को दी थी।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला रूबी का नितिन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। नितिन, रूबी के बच्चों को साथ नहीं रखना चाहता था। रूबी ने नितिन से कहा कि बच्चों को कहीं दूर छोड़ आए। 22 फरवरी को नितिन दोनों बच्चों को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेतों में ले गया। वहां उसने दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी।

सोनीपत के आदर्श नगर की गली नंबर 5 में रहने वाली रूबी का 7 साल पहले अपने पति राहुल से तलाक हो गया था। वह अब अपने प्रेमी नितिन के साथ रहती थी। उसके दो बेटे वंश (10) व यश (7) भी उसके साथ रहते थे। दोनों बच्चे मसद मोहल्ला के राजकीय स्कूल में पढ़ रहे थे। रूबी ने सिविल लाइन थाना सोनीपत पुलिस को बताया कि 21 फरवरी को उसने अपने दोनों बेटों वंश व यश को मुखी अस्पताल के पास राजकीय स्कूल में छोड़ा था।

इसके बाद वह अपने काम पर चली गई। दोनों बच्चे स्कूल से छुट्‌टी के बाद अपने आप ही घर आ जाते थे। वह 21 फरवरी को काम से घर लौटी तो उसके दोनों बच्चे घर पर नहीं मिले। स्कूल में मैडम के पास फोन किया तो मैडम ने कहा कि वे तो स्कूल से छुट्टी होने के बाद यहां से जा चुके हैं। हमने उन्हें स्कूल की छुट्टी के बाद नही देखा। उसने सभी रिश्तेदारियों मे भी पता किया, लेकिन उनके बारे मे कुछ पता नही चला।

रूबी ने बताया कि उसे शक है कि किसी ने उसके बच्चों का अपहरण किया है। पुलिस ने रुबी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 365 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने रूबी के बारे में जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उसका नितिन नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। वह उसी के साथ रहती है। पुलिस ने दोनों बच्चों के संदिग्ध हालात में लापता होने के बाद छानबीन शुरू की। सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच सेक्टर-7 की टीम ने दोनों बच्चों के शवों को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गोरीपुर गांव के गन्ने के खेतों से बरामद किया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *