Advertisement

सास द्वारा गेट न खोलने पर दामाद ने चलाई गोलियां

चरखी दादरी।

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव झिंझर निवासी एक महिला के घर पर उसके दामाद ने गोली चला दी। वह सास द्वारा गेट नहीं खोलने पर भड़का था। उसने सास को जान से मारने की धमकी दी। बौंद कलां थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके दामाद के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित दूसरी संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव झिंझर निवासी महिला निर्मला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसके एक बेटा व एक बेटी है। बेटी की शादी लडायन निवासी मोनू के साथ साल 2011 में हुई थी। उसकी लड़की के तीन बच्चे हैं, जो मोनू के पास रहते हैं।

महिला ने बताया कि रात करीब साढे 12 बजे मोनू झिंझर स्थित उनके घर पर आया और गेट खोलने के लिए बोला। महिला ने बताया कि उसे, उसकी बेटी मंजीत व उसके बेटे सुरेश को जान-मान का खतरा है, इसलिए गेट नहीं खोला और कहा कि दिन के समय आना। महिला का आरोप है कि जाते समय उसके दामाद मोनू ने उनको जान से मारने की धमकी दी और दो-तीन गोलियां चलाई।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *