Advertisement

हरियाणा फर्जी कैबिनेट लेटर में खुलासा:50 एकड़ जमीन हड़पने की थी साजिश

चंडीगढ़।

हरियाणा की पूर्व मनोहर सरकार के एक फर्जी कैबिनेट लेटर से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की 500 करोड़ की जमीन हड़पने की कोशिश की गई। ये जमीन 50 एकड़ बताई जा रही है। इसका खुलासा पुलिस की प्राथमिक जांच में हुआ है। यहां प्रति एकड़ का रेट 14 करोड़ है। हरियाणा सरकार ने अब इस मामले की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (SIT) का गठन कर दिया है।

इसके साथ जांच में पंचकूला की क्राइम ब्रांच को भी शामिल किया गया है। सबसे अहम बात यह है कि जांच के लिए लोकल पुलिस को शामिल नहीं किया गया है। इसकी वजह यह है कि इस खेल में यहां की पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। पंचकूला की पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक ने बताया कि मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के निर्देश पर पंचकूला सेक्टर-5 थाने में केस दर्ज किया जा चुका है। जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। इसमें अब तक 6 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

इस खेल में हरियाणा सचिवालय की 3 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता उजागर हुई है। इसमें मुख्य सचिव कार्यालय की कैबिनेट ब्रांच, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और गुरुग्राम के कुछ अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इस खेल में प्रॉपर्टी डीलरों का भी बड़ा रोल मिला है। फर्जी लेटर से गुरुग्राम के राजीव चौक, बादशाहपुर और घसौला की जमीन रिलीज कराकर रजिस्ट्री कराई जाने वाली थी।

हरियाणा पुलिस की टीम पांच जिलों में जांच कर रही है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि यहां के प्रॉपर्टी डीलरों की भूमिका संदिग्ध मिली है। इनमें पंचकूला, गुरुग्राम, रोहतक, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। हालांकि अभी तक पुलिस ने किसी का नाम नहीं बताया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन सभी डीलरों और उनके साथ काम करने वालों से जिलों की पुलिस की अलग – अलग टीमें पूछताछ कर रही हैं।

3 दिन पहले इस मामले की शिकायत पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के पास पहुंची थी। कैबिनेट का लेटर देखकर पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर खुद हैरान रह गए और उन्होंने आनन-फानन में मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद से जानकारी ली। मुख्य सचिव ने जब ब्रांच के कर्मचारियों से बात की पता चला कि कैबिनेट मीटिंग का पत्र पूरी तरह से फर्जी है। इस लेटर में कैबिनेट ब्रांच के सुपरिटेंडेंट के फेक सिग्नेचर भी मिले हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *