Advertisement

हरियाणा में BJP को झटका, पूर्व मंत्री कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़।

हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह मंगलवार को दिल्ली में पत्नी प्रेमलता के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाया। वहीं साथ खड़े पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने तालियां बजाई। बीरेंद्र सिंह की 10 साल बाद घर वापसी हुई है।

उन्होंने बीते कल बीजेपी को अलविदा कहा था। उनके बेटे बृजेंद्र सिंह के करीब एक महीना पहले कांग्रेस जॉइन कर चुके हैं। बीरेंद्र सिंह के संबोधन से पहले ही लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर वह नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि पहले मेरे को बोल लेने दो, नहीं तो मैं भूल जाऊंगा। उन्होंने कहा कि आज यहां हरियाणा से ही नहीं, दिल्ली से भी हमारे कई साथी यहां आए हैं। भूपेंद्र हुड्‌डा हरियाणा में विपक्ष के नेता हीं नहीं, वह दस साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं। वह मेरी बुआ का छोरा है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 52 साल हो गए हैं मुझे इस धंधे में। मैं अच्छा ज्योतिषी बन सकता हूं। मेरे हरियाणा के नेता एक दिन टाइम दे दो। मैं उस दिन एक डेढ़ लाख इकट्‌ठा कर दूंगा। इनका बोरिया बिस्तर गोल कर दूंगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारे लिए कहती है परिवारवाद, अब बहन, भाइयों को लेकर भी चलना परिवारवाद में आता है तो मैं क्या कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपना एक भी बंदा नहीं बना पाई। कांग्रेस ने जो मुझे दिया है, वह कोई और दे नहीं सकता।

बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता के कांग्रेस जॉइनिंग को लेकर हरियाणा भाजपा में भी हलचल शुरू हो गई है। चर्चा है कि हरियाणा भाजपा के 4 से 5 विधायक चौधरी बीरेंद्र सिंह के संपर्क में हैं। संभावना जताई है कि ये विधायक कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। चर्चा है कि जो विधायक नाराज हैं उन्हें आने वाले विधानसभा में टिकट देने का प्रलोभन दिया गया है। चंडीगढ़ में सीएम के डिनर पर भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल भी लगातार नाराज विधायकों के संपर्क में बताए जा रहे हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *