Advertisement

हरियाणा में 26 साल बाद मई सबसे गर्म:5 जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद

चंडीगढ़।

हरियाणा में 26 साल बाद मई सबसे गर्म है। सिरसा में दिन का पारा 48.4 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे पहले 26 मई 1998 को हिसार का पारा 48.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री तक ज्यादा हो चुका है।

पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.6 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नारनौल में दिन का पारा सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा है। जबकि रोहतक में 5.8 डिग्री और अंबाला में 5.6 डिग्री तक तापमान ज्यादा हो गया है। मई महीने में सामान्य से 71 % तक कम बारिश हुई है। अभी बारिश के आसार न के बराबर हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात में अगले 4 दिनों में पारा बढ़ सकता है। दिन के तापमान में और बढ़ोतरी संभव है। 30 मई को तापमान कम होने के आसार हैं।

हरियाणा में भीषण गर्मी को देखते हुए 5 जिलों के DC ने 12वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इनमें भिवानी, सिरसा, करनाल, जींद और पानीपत शामिल हैं। झज्जर और गुरुग्राम में 8वीं क्लास तक और रेवाड़ी, कैथल, अंबाला, फरीदाबाद, सोनीपत समेत सभी जिलों में 5 वीं कक्षा तक की छुट्टियां 31 मई तक बढ़ाई हैं। इससे पहले 15 जिलों के DC ने कक्षा पांचवीं तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह मई महीने के इतिहास में सबसे ज्यादा तापमान है। अगले 2 दिन यह तापमान बढ़कर 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से अगले 2 दिन तक हीट वेव का रेड अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पंजाब नौतपा के दूसरे दिन तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का औसतन तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक पाया गया है। आज पंजाब के शहरों का तापमान 48 पार हो सकता है, यानी आज 46 पुराना रिकॉर्ड टूटने का अनुमान है। रविवार शाम फरीदकोट का तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो 21 मई 1978 के तापमान से मात्र 0.3 डिग्री ही कम है। उक्त तारीख को पंजाब का अधिकतम तापमान अमृतसर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया था। बठिंडा में सर्वाधिक तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पटियाला का तापमान 45.7, अमृतसर का 45.2 और लुधियाना का तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *