Advertisement

हरियाणा-पंजाब में 30 मई तक गर्मी से राहत नहीं

चंडीगढ़।

हरियाणा-पंजाब में नौतपा के बीच भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 30 मई तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। जिसके चलते न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री तक बढ़ गया है। यह सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है।

हरियाणा के 16 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।

नारनौल में रात का पारा 31.5 डिग्री तक पहुंच गया, यह सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक है। अंबाला में 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सिरसा, नूंह, हिसार, नारनौल और झज्जर में गर्म हवाओं का दौर जारी है। इन जिलों में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सिरसा का तापमान 48.4 डिग्री पहुंच गया है। यह अब तक की रिकॉर्ड बढ़ोतरी है।

पंजाब में नौतपा के तीसरे दिन के तापमान ने बीते 46 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बठिंडा में सोमवार को तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। ये पंजाब का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। 21 मई 1978 को अमृतसर का तापमान 47.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने 30 मई तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *