Advertisement

हैट्रिक के बाद केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल हो सकते हैं धर्मबीर सिंह

भिवानी।

भाजपा के पाँच सांसदों में से एक को मिल सकता है केंद्रीय मंत्री का पद
हरियाणा में इस बार भाजपा को पांच सीटों पर सफलता मिली है, वहीं पांच सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। कुछ माह बाद ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे में हरियाणा से केंद्र में एक सांसद का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
2019 में हरियाणा के दो सांसद केंद्र की सरकार में मंत्री थे। इनमें गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह और फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर शामिल थे। दोनों ही इस बार भी जीते हैं। मगर नवनिर्वाचित दोनों सांसदों की मंत्री बनने की दौड़ इतनी आसान नहीं होने वाली है। राव, गुर्जर के अलावा पूर्व सीएम मनोहर लाल और धर्मबीर सिंह भी केंद्रीय मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि हरियाणा के दो सांसदों को जब मंत्री बनाया गया था, तो उस दौरान भाजपा अकेले ही बहुमत में थी। गठबंधन के दलों का दबाव नहीं होता था।
इस बार स्थितियां बदली हुई हैं। केंद्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। भाजपा पर एनडीए में शामिल घटक दलों के सदस्यों को भी मंत्री बनाने का दबाव होगा। उधर, चार महीने बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में संभव है कि इस बार केंद्र में दो के बजाय किसी एक सांसद को मंत्री पद से नवाजा जाए।
इसमें किसान आंदोलन के चलते रूष्ट बड़े वर्ग को संतुलित करने के लिए धर्मबीर सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
जीत की हैट्रिक लगाने वाले धर्मबीर सिंह भी मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। हरियाणा में जाट बिरादरी से आने वाले भाजपा के वह इकलौते सांसद हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जाट बिरादरी की नाराजगी साफ तौर पर देखी गई है। जाट बेल्ट में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा जाटों की नाराजगी नहीं झेलना चाहेगी। इसलिए जाटों को भाजपा से जोड़ने के लिए धर्मबीर सिंह को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *