Advertisement

हरियाणा में आज आंधी का अलर्ट, बादल छाएंगे

चंडीगढ़।

हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच आज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।

हरियाणा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि 15 जून से 19 जून के दौरान फिर मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान खुश्क व गर्म बना रहेगा। उत्तर पश्चिम की ओर से चलने वाली हवाएं और बीच-बीच में हल्के बादल तथा धूल भरी हवाएं चलेंगी। इसके बाद 20 जून से मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल में हीटवेव का यलो जारी किया है। हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा से मानसून अभी दूर है। हालांकि, इस बार उसकी स्पीड काफी अच्छी है। प्रदेश में मानसून 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह में कभी भी दस्तक दे सकता है।

उससे पहले प्री-मानसून की बारिश होगी। उन्होंने संभावना जताई कि 20 जून के करीब मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है। हरियाणा में चिंताजनक बात यह है कि 15 जून से प्रदेश में धान रोपाई शुरू होगी, इससे करीब डेढ़ करोड़ यूनिट बिजली की और खपत बढ़ जाएगी।

अबकी बार 12 लाख हेक्टेयर में धान रोपाई का लक्ष्य है। किसान मोटे धान की रोपाई जून में ही करते हैं। किसानों को फिलहाल 2 ग्रुपों में बिजली दिए जाने की योजना है। जरूरत के अनुसार इसे 3 ग्रुपों में भी चलाया जा सकता है। हरियाणा में फरीदाबाद सबसे गर्म रहा है। यहां का पारा 46.8 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सिरसा का पारा 46.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा हिसार 45.6, जींद 46.2, रेवाड़ी 44.3, सोनीपत 46.0, कुरुक्षेत्र 44.8, रोहतक 46.5, अंबाला 45.3, करनाल 44.4, दादरी 45.0, पानीपत 44.2, महेंद्रगढ़ 45.0, यमुनानगर 43.6, गुरुग्राम 45.8, पंचकूला 43.8, पलवल 44.7 दर्ज किया गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में औसतन 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से 5.0 डिग्री तक ज्यादा हो गया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *