Advertisement

केंद्रीय मंत्री बनकर पहली बार हरियाणा पहुंचे मनोहर

सोनीपत।

केंद्र की मोदी 3.0 सरकार में आवास एवं शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री बने मनोहर लाल खट्‌टर शुक्रवार को पहली बार हरियाणा पहुंचे। वे सबसे पहले सोनीपत पहुंचे। जहां भाजपा वर्करों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनके पानीपत पहुंचने पर 3 जगह समर्थकों ने स्वागत किया। इसके बाद करनाल के BJP कार्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री खट्‌टर ने वर्करों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान खत्म करने का झूठ फैलाया, जिसकी वजह से एक पक्ष हमसे दूर हो गया। कांग्रेस ने लोगों को गुमराह कर वोट लेने की साजिश की।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोकसभा में जो कसर रह गई, उसे 3 महीने बाद विधानसभा में पूरी कर देंगे। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा से भाजपा के सिर्फ 5 सांसद जीते, फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मंत्री बना दिए, यह हरियाणा के प्रति उनका प्यार और सम्मान है। पीएम ने उन्हें मंत्री बनाकर जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह ईमानदारी से पालन करेंगे। बता दें कि खट्‌टर लगातार 2 बार हरियाणा के CM रह चुके हैं। इस लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने उनसे इस्तीफा दिलवाकर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाया। करनाल से जीतने के बाद मोदी सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाते हुए 2 मंत्रालय दिए गए हैं।

करनाल के नमस्ते चौक पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा- अब मनोहर लाल सिर्फ सांसद ही नहीं है बल्कि कैबिनेट मंत्री भी है। हमें पावर डिपार्टमेंट और हाउसिंग डिपार्टमेंट मिला है, जो अपने आप में ही बहुत बड़ा डिपार्टमेंट है और यह डिपार्टमेंट देकर मुझ पर जो विश्वास जताया है, वह हमेशा बना रहेगा।

चार दिन से मेरे पास नई भूमिका आ चुकी है, पहले सीएम की थी और अब कैबिनेट मंत्री की है। मेरी भूमिका यही रहेगी और आपकी भूमिका भी वही रहेगी, मैं भी हूं मनोहर लाल। अपनी इस भूमिका को भी निभाए।

नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पांच सांसदों में से तीन को ही कैबिनेट में जगह दे दी। इतना बड़ा सम्मान हरियाणा को दिया है, शायद यह किसी ओर राज्य को मिला है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *