Advertisement

चरखी दादरी में जमानत पर आए किशोर की हत्या

चरखी दादरी।

चरखी दादरी में किशोर की ईंट और तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। झाड़ियों में उसका शव मिला। मृतक किशोर 4 दिन पहले ही बाल सुधार गृह से जमानत पर घर आया था। उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज था। परिजनों ने नामजद लोगों पर हत्या के आरोप लगाते हुए खून के बदले खून की चेतावनी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की शिनाख्त वाल्मीकि नगर निवासी आकाश उर्फ आशु के रूप में हुई है। अगले महीने उसका बर्थडे था।

मंगलवार शाम को चरखी दादरी के चिड़िया मोड़ व महेंद्रगढ़ चौक के बीच झाड़ियों में एक शव पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद शंकर सहित पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले थे और मौके पर खून से लथपथ ईंट भी पड़ी मिली। उस दौरान मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया था। देर रात मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई।

22 जून को कबीर जयंती के अवसर पर चरखी दादरी शहर में निकाली गई शोभा यात्रा समाप्त होने के बाद युवक और युवती बाइक पर जा रहे थे। उसी दौरान आकाश पर बाइक सवार लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने उसे बीते 28 जून को बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा था।

आकाश के परिजनों ने उक्त बाइक सवार युवक पर आकाश की हत्या के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है बाइक सवार ने पुलिस थाने में ही आकाश को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों का कहना है कि एक युवक सीसीटीवी फुटेज में आकाश को साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने मांग की है कि हत्या में संलिप्त सभी लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने शहर में जाम भी लगाया। सिटी पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आकाश पर पॉक्सो एक्ट के तहत एक मामला दर्ज था। इसी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *