Advertisement

अम्बाला में रिटायर्ड फौजी ने खत्म किया भाई का परिवार

अंबाला।
हरियाणा में अंबाला में रिटायर्ड फौजी ने अपने ही भाई के पूरे परिवार को खत्म कर दिया। नारायणगढ़ इलाके में उसने मां-भाई समेत 5 लोगों की निर्मम हत्या कर दी। मरने वालों में भाई की 5 साल का बेटी और 6 महीने का बेटा भी शामिल है।
यह घटना रविवार रात को नारायणगढ़ थाना के गांव पीर माजरी के पास गांव रतोर की बताई जा रही है।
मरने वालों में आरोपी की मां, उसका भाई, भाई की पत्नी और इनके 2 बच्चे शामिल हैं। इनकी पहचान हरीश कुमार (35), उसकी पत्नी सोनिया (32), मां सरोपी देवी (65), हरीश की बेटी यशिका (5) और 6 माह का बेटा मयंक के रूप में हुई है।
आरोपी ने इन सभी को तेजधार हथियार से रात में काट डाला। इस बीच आरोपी के पिता ओम प्रकाश ने वारदात का विरोध किया तो आरोपी ने पिता को भी पीट कर घायल कर दिया। वहीं, भाई की एक बेटी को आरोपी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया।
प्राथमिक सूचना के मुताबिक, आरोपी रिटायर्ड फौजी भूषण कुमार ने वारदात को अंजाम देने के बाद रात को ही शवों को जलाने का प्रयास किया। वारदात का कारण दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
रिटायर्ड फौजी का अपने भाई के साथ 2 एकड़ जमीन पर रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर पहले भी कई बार झगड़ा हो चुके है। आरोपी उसी की रंजिश रखे हुआ था।
सूचना मिलने पर अंबाला SP सुरेंद्र कुमार ने रात को ही करीब 3 बजे घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने अधजले शवों को अंबाला कैंट अस्पताल पहुंचाया। आरोपी के घायल पिता ओम प्रकाश नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि मृतक की बेटी को चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया है। अब पुलिस इस मामले की विस्तार से जांच कर रही है।
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रिटायर्ड फौजी मौके से फरार हो गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
अंबाला छावनी में सिविल अस्पताल के RMO डॉ. मुकेश ने बताया है कि आज सुबह करीब 7 बजे उनके पास 5 अधजली लाशें आई थीं। इनमें से 3 वयस्क और 2 बच्चों की लाशें हैं। इन्हें शवगृह में रखवा दिया गया है। इनके परिवार से अन्य कोई व्यक्ति अस्पताल नहीं पहुंचा है।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *