Advertisement

उफ्फ ये गर्मी! हरियाणा के 4 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, लू का Alert जारी

हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरु कर दिए है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं लू को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। अगले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी।

बताया जा रहा है कि बीते दिन बुधवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, हिसार प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में बदलाव दिखा। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट भिवानी जिले में 2.1 डिग्री की हुई।

इस भयंकर गर्मी में पशुपालकों से अपील करते हुए कहा है कि वे पशुधन को हीट-वेव यानी लू अथवा अत्यधिक गर्मी से बचाव को लेकर पशुपालन विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।