Advertisement

हरियाणा के 11 जिलों में बारिश का Orange Alert, जानिए अपने इलाके का हाल

हिसार: मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में बारिश हो लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उनमें रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला शामिल है। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं आज सुबह सोनीपत और कुरुक्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश हुई।

इससे पहले मंगलवार को 8 जिलों में बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस सीजन के दौरान अब तक प्रदेश में औसतन बारिश 111.1 एमएम दर्ज की गई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि 10 जुलाई तक मौसम इसी तरह रहेगा।

हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।