Advertisement

हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन सा है? कब हुआ था इसका गठन, पढ़ें पूरी जानकारी

हरियाणा उत्तर-पश्चिम भारत के प्रमुख राज्यों में से एक है। यह राज्य 1 नवंबर, 1966 को पंजाब राज्य से अलग होकर अस्तित्व में आया था। हरियाणा के उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में राजस्थान और केंद्र में दिल्ली स्थित है।

दिल्ली को हरियाणा तीन ओर से घेरता है। यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। हरियाणा का समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत इसे अन्य राज्यों से अलग बनाती है। आपने प्रदेश के विभिन्न जिलों के बारे में सुना और पढ़ा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन सा है?

हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन सा है?

हरियाणा का अंबाला जिला सबसे पुराना माना जाता है। इसका गठन वर्ष 1847 में किया गया था। पहले यह पंजाब का हिस्सा था, लेकिन 1966 में हरियाणा के गठन के समय इसे हरियाणा में शामिल कर लिया गया। अंबाला जिला लगभग 1569 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह जिला यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, पटियाला, रोपड़, सिरमौर और सोलन से अपनी सीमाएं साझा करता है।

हरियाणा के जिले और प्रशासनिक विभाग

हरियाणा में कुल 22 जिले हैं, जो 6 मंडलों में विभाजित हैं। इन सभी मंडलों में कुल 73 उपमंडल हैं। इसके अलावा, राज्य में 93 तहसील, 91 विधानसभा क्षेत्र, 10 लोकसभा और 5 राज्यसभा सीटें हैं। साथ ही, हरियाणा में 10 नगर निगम भी कार्यरत हैं।