Advertisement

ओलंपियन रवि दहिया करने जा रहे शादी, जानें कौन है उनकी दुल्हनिया

सोनीपत : रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। अब ओलंपियन रवि दहिया अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

रवि दहिया की सगाई 29 नवंबर को होगी और उससे अगने दिन उनकी शादी होगी। ओलंपियन रवि दहिया की दुल्हन का नाम रिचा है। इस शादी में इंटरनेशनल लेवल के कई पहलवानों के भी पहुंचने की उम्मीद है।

जानें कौन है रवि दहिया की दुल्हन

बता दें कि रिचा सोनीपत बिलबिलान गांव की रहने वाली हैं। रवि दहिया किसान की बेटी से शादी कर रहे है।  रिचा MA की छात्रा हैं। उनकी सगाई  29 नवंबर को होगी।