Advertisement

9 जनवरी को हुई शादी, 10वें दिन दूध में नींद की गोली मिला पूरे परिवार को किया बेहोश; जेवर और कैश लेकर दुल्हन फरार

बहादुरगढ़:  खरहर गांव में सात दिन पहले ही परी शादी करने वाले युवक की दुल्हन ल लुटेरी निकली। शुक्रवार रात पूरे परिवार को दूध में नींद की दवा चों, पिलाने के बाद घर से गहने-पैसे और कीमती सामान लेकर आधी रात ने को फरार हो गई। परिवार के तीन सदस्यों को बेसुध हालत में ट्रामा थों सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

 खरहर निवासी दीपक के साथ यह घटना हुई। वह खेतीबाड़ी और पशुपालन का काम करता है। परिवार में उसकी मां सुनीता व चचेरी बहन महक है। पिता का निधन हो चुका है। नौ जनवरी को दीपक की दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके की एक युवती  से शादी हुई थी। शुक्रवार की रात दुल्हन ने दूध में नींद की अत्यधिक भी गोलियां मिलाकर पति, सास व ननद को पिला दी। इससे वे बेसुध हो के गए। इसके बाद लुटेरी दुल्हन ने घर थ खंगाला और पैसे, जेवर, कपड़े समेत कई चीज लेकर फरार हो गई। गांव में एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में सामान का बैग लेकर आधी रात के बाद जाती नजर आई है। उस समय वह अकेली दिख रही है, लेकिन शक है कि वारदात में किसी और ने भी उसका साथ दिया होगा। अगर घर तक नहीं, तो फिर गांव से उसे लेने कोई जरूर आया होगा। वरना आधी रात को वह कहां और कैसे जा सकती थी। 

इधर, शनिवार सुबह करीब छह बजे दीपक की आंख खुली मगर वह पूरी तरह होश में नहीं था। मां-बहन को जगाया तो वे भी इसी हालत में थीं। उसकी दुल्हन गायब थी। फिर कुनबे के अन्य लोग व रिश्तेदार पहुंचे। तीनों को अस्पताल लेकर आए। दीपक ने बताया कि क्या सामान लेकर गई, इसका कुछ पता नहीं।