Advertisement

लव-मैरिज के बाद विवाहिता ने लगाया फंदा

करनाल शहर के मोती नगर क्षेत्र में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की पति के साथ लड़ाई हुई थी और पति घर से बाहर चला गया था। पति ने पत्नी का नंबर ब्लैकलिस्ट तक में डाल दिया, उसके बाद जब पति वापस घर लौटा, तो उसने पत्नी का फोन मिलाया, पत्नी ने भी पति का नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया था, इसलिए फोन नहीं मिल पाया।

जिसके बाद पति दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा, तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली।

बता दें कि दोनों ने घर से भागकर करीब 4 महीने पहले लव मैरिज की थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्च्युरी हाउस में भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतका की पहचान 19 वर्षीय महक के रूप में हुई है, जो सोनीपत के मुरथल की रहने वाली थी। महक का जींद निवासी 27 वर्षीय दीपक के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि महक ने दीपक से शादी करने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। वह 12 फरवरी 2025 को घर से चली गई थी और करीब एक साल तक अपने परिवार से अलग रही।

बाद में 29 नवंबर 2025 को दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और करनाल में किराए के मकान में रहने लगे। दीपक ने अपने ममेरे भाई सुनील कुमार को फोन कर मौके पर बुलाया। जब दोनों ने मिलकर दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। महक कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।