Advertisement

हरियाणा के 7 जिलों में बारिश, 10 में अलर्ट

हरियाणा में मौसम ने मंगलवार को एक बार फिर करवट बदली। हिसार, गुरुग्राम, करनाल, पानीपत, फरीदाबाद, पंचकूला और कैथल में रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

इनमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और कैथल जिले शामिल है। यह अलर्ट 2 दिन के लिए जारी किया गया है। ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

उधर, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम बदलने का सीधा असर गेहूं कटाई, सब्जियों और बागवानी पर पड़ सकता है। मौसम के मिजाज को देखते हुए किसान मंडियों में तिरपाल ढककर फसल ला रहे हैं। उधर, पर्याप्त इंतजाम न होने से झज्जर-नूंह की मंडी में रखा गेहूं बारिश में भीग गया। रेवाड़ी में मंडी पहुंचे किसानों ने ट्रॉली में भरे गेहूं पर तिरपाल डालकर बचाव किया।