Advertisement

बेटी के हत्यारे ने कैथल जेल में किया सुसाइड

कैथल जिले में अपनी ही 11 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या करने वाले पिता ने जेल में सुसाइड कर लिया। उसने रात को करीब एक बजे जेल की बाथरूम में खुद को बंद कर लिया। जब रात के समय सब सो रहे थे, तब उसने सुसाइड किया, ताकि किसी को पता न चले। शॉल उसे जेल में ओढ़ने के लिए दी गई थी, उसकी का फांसी का फंदा बनाया और बाथरूम की दीवार में लगी खिड़की पर फांसी लगा ली।

सुबह जैसे की जेल का स्टाफ उसे संभालने के लिए गया, तो पाया कि वह जेल में नहीं था। इस पर स्टाफ ने उसे बाथरूम में ढूंढा, तो उसने दरवाजा नहीं खोला। स्टाफ ने जैसे तैसे दरवाजा खोलकर देखा, तो पाया कि वह फंदे पर लटका हुआ था।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

जेल स्टाफ की ओर से तुरंत इसकी सूचना पुलिस व उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जेल सुपरीटेंडेंट अशोक कुमार ने बताया कि जेल में रह रहे उस व्यक्ति ने रात को फांसी का फंदा लगाया। उस समय वह बाथरूम के बहाने जेल में गया था। मामले की जांच की जा रही है।