Advertisement

करनाल में 15 वर्षीय लड़की ने नहर में लगाई छलांग, बहन के साथ आई थी नाबालिग

करनाल : करनाल के एक गांव की 15 वर्षीय लड़की ने संदिग्ध हालात में पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदने के बाद से ही नाबालिग लड़की लापता है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। पुलिस और गोताखोरों की टीम द्वारा सर्च अभियान जारी है।

जानकारी देते हुए SHO तरसेम सिंह ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी कि एक लड़की ने नहर में छलांग लगा दी। SHO ने बताया, जब लड़की ने नहर में छलांग लगाई तो उसकी छोटी बहन भी उसके साथ ही थी। दोनों गांव झंझाडी की रहने वाली हैं। गोताखोर की टीम को बुलाया गया। वहीं सिंचाई विभाग कर्मचारी ने बताया कि नहर के पानी को कम कर दिया गया है। फिलहाल गोताखोरों की टीम द्वारा सर्च अभियान जारी है।