Advertisement

Mobile चार्ज करते समय गई युवक की जान, धान की रोपाई करने के लिए आया था पानीपत

पानीपत: मोबाइल फोन चार्ज करते हुए करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ बिहार के पूर्णिया जिले से धान की रोपाई करने के लिए पानीपत आया था। वह मतलौडा क्षेत्र में धान की रोपाई कर रहा था।
पूर्णिया के वाजूद्दीन ने बताया कि वह अपने 10-12 साथियों के साथ पानीपत में धान की रोपाई करने के लिए आए हैं। उनके साथ सफीफुल्ल भी था। मंगवार की रात को वह मतलौडा में एक कमरे में रुके हुए थे। रात को सफीफुल्ल (30) अपना मोबाइल चार्ज करने लगा। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

उसे तुरंत ही जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना पहुंचने पर मतलौडा थाना पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।