भिवानी हलचल, अभय ग्रेवाल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा नगर मंडल द्वारा रविवार को शहर में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान की खास बात ये रही कि भाजपा नेताओं ने सिर्फ 5 मिनट में ही भिवानी शहर की सडक़े और गलियां बिल्कुल चकाचक साफ कर दी। इसका अंदाजा आपको भाजपा नेताओं द्वारा जारी फोटो से लग जाएगा। ऐसा ही सफाई अभियान तोशाम में भी चलाया गया, जहा साफ सडक़ पर अधिकारी व कर्मचारी सफाई करते नजर आए।

स्वच्छता अभियान एक दिन के लिए नही हर रोज हो स्वच्छता: सांसद धर्मबीर सिंह
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि आज देश भर में एक समय पर एक घंटा स्वच्छता को समर्पित कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किया गया है और इस अभियान का उद्देश्य यही है कि हर घर, हर गांव हर शहर में स्वच्छता बहाल हो। इसीलिए आज भिवानी के रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है और लोगों को जागरूक किया गया है। सांसद ने कहा कि आसपास का वातावरण सही होना चाहिए और केवल एक दिन ही नहीं बल्कि हर रोज स्वच्छता को लेकर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखना चाहिए। नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला ने की तथा मार्गदर्शन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह का रहा। इस मौके पर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि आसपास जमा गंदगी से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वच्छता अपनाकर कई संक्रमणों से बचा जा सकता है। यही नहीं स्वच्छता से अच्छे स्वास्थ्य के साथ हमें साफ वातावरण भी मिलता है।

गंदगी को बढ़ावा देना जानलेवा बीमारियों को निमंत्रण देने के बरागर : प्रिया असीजा
कई बार लोग अज्ञानता के कारण गंदगी को बढ़ावा देकर अनेक जानलेवा बीमारियों को निमंत्रण देते है, जिसका दुष्प्रभाव हम सभी पर पड़ता है। स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को साथ जोडक़र शहर को स्वच्छ बनाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि छोटी कांशी के नाम से विख्यात भिवानी को साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाने के साथ ही बीमारियों से बचा जा सकें। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा प्रिया असीजा ने स्थानीय नेहरू पार्क में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओ को संबोधित करते हुए कही।

घर आंगन की सफाई करते हैं उसी तरह से साफ सफाई अपने शहर व गांव की रखें-विभूति बजाज
सीडीपीओ विभूति बजाज ने कहा कि जैसे हम अपने घर आंगन की सफाई करते हैं उसी तरह से साफ सफाई अपने शहर व गांव की रखें, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को गांव स्वच्छ दिखाई दे और जब गांव स्वच्छ रहेगा तो आमजन भी स्वस्थ रहेंगे। तभी अभियान सार्थक बनेगा।
सरपंच राजेश तंवर ने कहा कि कस्बे तोशाम को स्वच्छ रखना है इसमें आमजन का सहयोग जरूरी है। गांधी जयंती पर यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि घरों, गली और मोहल्लों को स्वच्छ रखें। जिससे कस्बा पूरी तरह स्वच्छ रहे। उन्होंने लोगों से आह्नान किया की कुछ भी खाएं तो छिलके, पॉलिथीन आदि डस्टबिन में डालें। सड़कों पर बीच में ना फेंके।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal























Leave a Reply