भिवानी।
जिले के गांव दिनोद में एक युवक पर 4 बाइक सवार 8-9 लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एक गोली युवक के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला किए जाने की जानकारी है।
घायल नरेंद्र ने बताया कि वह गांव दिनोद का रहने वाला है। सुबह शारीरिक अभ्यास करने के लिए गया हुआ था। उसके बाद वह बस स्टैंड के समीप अपने कार्यालय पर बैठा हुआ था। उसी दौरान तीन से चार बाइक पर सवार होकर 8 से 9 युवक आए और गोली चला दीं। उन्होंने बताया कि एक गोली उसके सीने में लगी है। जब उसने भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पीछे से भी 4 से 5 फायर किए, जिनसे वह बच गया। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने हमला किया है। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार लड़ाई झगड़ा आरोपियों के साथ हो चुके।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal






















Leave a Reply