Advertisement

महिलाओं के लिए रोजगार से लेकर सुरक्षा तक हर मोर्चे पर विफल रही बीजेपी सरकार : सुनीता केजरीवाल

भिवानी,

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को महिला सम्मेलन में महिलाओं के साथ विचार साझा किए। उनके साथ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष रजनीश जैन, गीता श्योराण, ऊषा रानी, सरोज जांगड़ा, रोशनी देवी, अंजु टाक, ज्योति सैनी और अनीता देवी मुख्य तौर पर मौजूद रही। इस दौरान महिलाओं ने सुनीता केजरीवाल से सवाल, जवाब किए, अपनी समस्याएं बताई और सुझाव दिए। महिलाओं ने अपने सवाल रखे कि बिजली व पानी की समस्या और गैस सिलेंडर महंगे हो जाना महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण सबसे जरूरी है इसके लिए क्या किया जा सकता है, शिक्षा और राेजगार के बेहतर अवसर हों, स्पोर्ट्स और खेलकुद में बहन बेटियों को आगे आना चाहिए, पुलिस और डिफेंस सर्विसेज की भर्ती में भी महिलाओं की बराबर भागीदारी होनी चाहिए, आशा वर्कर्स और आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए लाभकारी योजनाएं होनी चाहिए।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि इतनी संख्या में माताओं बहनों को देखकर मुझे बहुत शक्ति मिल रही है। बीजेपी सरकार को हरियाणा में 10 साल हो गए, लेकिन न बच्चों की शिक्षा में सुधार हुआ और न सरकारी स्कूल अच्छे बने। न सरकार अस्पताल अच्छे बने जहां अच्छा इलाज होता हो और दवाइयां मुफ्त मिलती हों, न 24 घंटे व मुफ्त बिजली मिली। वहीं दिल्ली और पंजाब में ये सभी काम हो रहे हैं। क्योंकि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। वहां पर बच्चों का भविष्य अच्छा बन रहा है, जगह जगह मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। इसके अलावा महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का इंतजाम किया है। अब 18 साल से ऊपर की हर महिला को एक एक हजार रुपए देने की योजना है। इन योजनाओं से हर महीने तीन से चार हजार रुपए की बचत हो रही है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। उनके इन्हीं कामों की वजह से हरियाणा का नाम रोशन हो रहा है। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई और परवरिश हिसार में हुई। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है।

उन्होंने कहा कि भगवान आपके बेटे से कुछ बड़ा करवाना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने जीरो से शुरू किया और अपनी खुद की पार्टी बनाई। अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुनाव लड़ा और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। ऐसे-ऐसे काम किए, जो कोई भी पार्टी नहीं कर पाई। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इलाज होता है। उन्होंने बिजली फ्री कर दी।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने जनता के लिए ये काम नहीं किए हैं। जनता बताए कि क्या कोई ऐसी पार्टी है, जिसने स्कूल अच्छे किए हों, मोहल्ला क्लीनिक बनाए हों या सरकारी अस्पताल अच्छे किए हों, किसी ने बिजली फ्री की हो? ऐसे काम केवल हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। इसलिए मोदी जी अरविंद केजरीवाल से जलते हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को फर्जी केस में जेल में डाल दिया। वो कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल चोर है। मैं कहती हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल चोर हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी को केवल सत्ता में बने रहना है। बीजेपी को केवल पार्टियां तोड़नी आती हैं, विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना आता है। बीजेपी को समाज के काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मोदी जी ने अरविंद केजरीवाल को नहीं हरियाणा के बेटे को जेल में डाला है। मोदी जी ने हरियाणा के लोगों को ललकारा है। मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर हैं और वो मोदी जी के सामने झुकेंगे नहीं।

उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हैं। बीजेपी को एक भी वोट नहीं जाना चाहिए। सबको झाड़ू का बटन दबाना है। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जीताना है। ये बात अरविंद केजरीवाल की नहीं है, ये हरियाणा की इज्जत का सवाल है। जनता हर चीज पर टैक्स देती है। इसलिए जनता को अधिकार है कि सरकार उनको अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दे। बीजेपी ने जनता को 10 साल में कुछ नहीं दिया। उनको विकास से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पहली गारंटी दी है कि दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी घरेलू बिजली फ्री होगी। ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद हरियाणा में घरेलु बिजली फ्री और 24 घंटे मिलेगी। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। इसके अलावा किसानों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, महिलाओं और बुजुर्गों के विकास और खुशहाली के लिए विस्तृत योजनाएं लेकर आएंगे। इस समय दिल्ली में न्युनतम वेतन दिल्ली में सबसे ज्यादा मिलता है। आशा वर्कर्स के लिए भी अरविंद केजरीवाल ने बहुत योजनाएं बनाई हैं। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदला है, अब अरविंद केजरीवाल को हरियाणा बदलने की जिम्मेदारी देनी है। आपका वोट बहुत किमती है इसलिए इस बार झाड़ू के निशान पर वोट देना है। हम सबको मिलकर एक नया हरियाणा बनाना है।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कि पूरे हिंदुस्तान में एकमात्र अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की ऐसी सरकार है जो महिलाओं के लिए काम कर रही है। कोई सरकार ऐसी योजनाएं नहीं लाती जैसी अरविंद केजरीवाल की सरकार लेकर आई है। दिल्ली में महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं, हरियाणा में केवल रक्षाबंधन वाले दिन बस मुफ्त करते हैं और अपनी पीठ थपथपाने लगते हैं कि हमने एक दिन बस मुफ्त कर दी। वहीं अरविंद केजरीवाल दिल्ली में रोजाना महिलाओं के लिए मुफ्त बस चलाते हैं। पंजाब में भी महिलाओं के लिए बस मुफ्त है।

उन्होंने कहा कि आज बीजेपी की सरकार में प्रदेश में महिलाओं की स्थिति बहुत ही दयनीय है। चाहे सुरक्षा की बात हो, स्वास्थ्य की बात हो। रोजगार की बात हो या उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की बात हो। महिलाएं घर से लेकर बाहर तक कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। आज महिलाएं बेबस और लाचार हैं। हमें महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की बात करनी हे। जब वोट डालने की बारी आती है तो हमें आधी आबादी कहा जाता है, लेकिन चुनाव के बाद कोई सुनवाई नहीं होती। जबकि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को मंच देने का काम किया है। यहां कोई भेदभाव नहीं है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। महिलाएं आज खेल में, व्यापार में, घर संभालने में हर क्षेत्र में आगे हैं। महिलाएं काम से आती हैं और घर आकर भी काम में लग जाती हैं। प्रदेश की महिलाओं ने हर किसी की सरकार बनाई। हर राष्ट्रीय दल को मौका दिया, हर क्षेत्रीय दल को वोट देने का काम किया। अब एक मौका आम आदमी पार्टी को देना का वक्त है। एक मौका अरविंद केजरीवाल को देना का वक्त है। हम निश्चित तौर पर हरियाणा में महिलाओं और बेटियों के लिए बेहतर माहौल देने का काम करेंगे। शानदार सरकारी स्कूलों से लेकर, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का काम करेंगे। इसलिए एक मौका आम आदमी पार्टी को देने का काम करें।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिककरे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *