Advertisement

रोहतक सीट पर भाजपा ने होल्ड किया टिकट

रोहतक।
भाजपा ने रोहतक विधानसभा सीट की टिकट को होल्ड कर दिया है। रोहतक के 4 विधानसभाओं में से 3 विधानसभाओं में टिकटों की घोषणा हो चुकी है। जबकि रोहतक सीट बची है। यहां से पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी दावेदार हैं। हालांकि मनीष ग्रोवर ने पहले चुनाव ना लड़ने की घोषणा की थी। हालांकि जब लोगों ने इसका विरोध किया तो मनीष ग्रोवर ने कहा था कि वे लोगों के फैसले को मानेंगे।
वहीं भाजपा हाईकमान टिकट देता है तो वे चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद टिकट कटने की चर्चाएं भी चली। अभी तक भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इधर, कांग्रेस सहित कई प्रमुख पार्टियों ने एक भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। सबसे पहले भाजपा ने ही उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
भाजपा द्वारा जारी 67 उम्मीदवारों की लिस्ट में 25 नए चेहरों को शामिल किया गया है। जबकि 5 ऐसे नेता शामिल हैं, जो 2019 का चुनाव हार गए थे। पहली लिस्ट से संभावना है कि भाजपा हारे हुए चेहरों की बजाए नए चेहरों पर अधिक दांव खेल रही है। रोहतक विधानसभा सीट पर अब तक कुल 17 विधानसभा चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में एक विधायक को छोड़कर सभी पंजाबी समाज के विधायक बने हैं। इसका कारण रोहतक सीट पर पंजाबी समाज के वोटों की संख्या अधिक होना भी माना जा रहा है। भाजपा ने जिन 23 सीटों पर टिकट होल्ड कर लिया है, उनमें नारायणगढ़, पुंडरी, असंध, गन्नौर, राई, बरौदा, जुलाना, नरवाना (SC), डबवाली, सिरसा, ऐलनाबाद, रोहतक, महेंद्रगढ़, नारनौल, बावल (SC), पटौदी (SC), नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, हथीन, होडल (SC), फरीदाबाद एनआईटी और बड़खल शामिल हैं।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिककरे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *