चरखी दादरी :
शादी में जाने की जिद्द कर रही पत्नी पर पति ने गोलियां चला दी। 2 गोलियां मारने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पति ने खेतों की रखवाली के लिए घर में बंदूक रखी हुई थी। परिजन महिला को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव छपार निवासी सतबीर सिंह खेतों की रखवाली के लिए घर से जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने शादी में जाने की जिद्द की तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान उसने अपने पास रखी बंदूक से पत्नी 50 वर्षीय सुंदर देवी पर गोलियां दाग दी। वारदात के दौरान सतबीर नशे की हालत में था और गोलियां मारकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल सुंदर देवी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बिंटू ने बताया कि सतबीर ने शराब के नशे में पत्नी सुंदर के साथ झगड़ा किया और बंदूक से फायरिंग की। सुंदर देवी को 2 गोलियां लगी हैं और पेट में छर्रे भी लगे हैं। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal























Leave a Reply