Advertisement

भिवानी में 12वीं की छात्रा हुई लापता:भाई के साथ गई थी स्कूल, मानसिक रूप से थी परेशान

भिवानी।
भिवानी में अपने भाई के साथ स्कूल गई 12वीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा की मां की शिकायत सब्जी मंडी पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
स्कूल से नहीं लौटी वापस
भिवानी के विकास नगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां व एक लड़का है। मेरी लड़की की करीब 18 साल की है। वह शुक्रवार को दोपहर करीब 12.50 पर मेरी लड़की रोहतक गेट स्थित एक निजी स्कूल में मेरे लड़के के साथ भेजा था। महिला ने बताया कि उसने अपने पति को दोनों भाई बहन को स्कूल से लेने के लिए भेजा।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
महिला का पति लड़के को स्कूल से लेकर आया, पर मेरी लड़की वहां पर नहीं मिली। महिला ने बताया कि उसकी लड़की मानसिक परेशानी में रहती थी। उसने जानकारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। हार कर वह सब्जी मंडी पुलिस चौकी पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रा की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने छात्रा की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड एरिया में भी छात्रा की खोजबीन की।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *