Advertisement

Haryana…. स्वच्छता अभियान की शुरुआत: सीएम नायब सिंह सैनी ने लगाई झाड़ू

कुरुक्षेत्र।

कुरुक्षेत्र में आज यानी बुधवार को सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया है। सीएम सैनी ने झाड़ू लगाकर लोगों को अपने-आस पास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया है। सीएम सैनी ने स्वच्छता महाअभियान को लेकर लोगों को शपथ भी दिलाई है। इस दौरान सैनी के साथ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। दरअसल, सीएम सैनी ने आज सुबह कुरुक्षेत्र में शेख चिल्ली मकबरे से स्वच्छता अभियान का आगाज किया है। दरअसल. अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र में सीएम सैनी ने झाड़ू लगाकर श्रमदान किया है।

इस अवसर पर सीएम सैनी ने कहा कि गीता की इस धरती से हजारों साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने हजारों साल पहले लोगों को अमर संदेश दिया था।सीएम सैनी कहा कि धर्मनगरी में दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां आते हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी धर्मनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें। यहां आने वाले लोगों को गीता के साथ स्वच्छता का भी संदेश मिले। सीएम सैनी ने यह भी कहा कि जिस तरह महाभारत के 18 अध्याय हैं, ठीक उसी तरह कुरुक्षेत्र शहर को भी 18 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। शहर के सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों ने भी इसमें भाग लिया है। सीएम सैनी ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि हम इस धरती पर रहते हैं।