रोहतक।
हरियाणा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर आज मोहन लाल बड़ौली की ताजपोशी होगी। इसके लिए रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी और नवनियुक्त अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पहुंच चुके हैं। दोनों एक हेलिकॉप्टर से आए हैं।
मोहन लाल बड़ौली को 9 जुलाई को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया था। 2020 में बड़ौली को भाजपा सोनीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके अलावा 2021 में उन्हें प्रदेश महामंत्री के पद के साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल किया गया था।
इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी हरियाणा के सीएम के पास थी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने गढ़ जीटी बेल्ट को और भी मजबूत करने का काम किया है। सोनीपत जिला भी जीटी बेल्ट में आता है। यहां से विधायक मोहनलाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal























Leave a Reply