Advertisement

मुख्यमंत्री की चंद्रयान-4 बयान पर सफाई,छोटी बहन को मजाक में कहा

चंडीगढ़।

हरियाणा में जनसंवाद कार्यक्रम में एक महिला की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चंद्रयान-4 के बयान को लेकर हो हल्ला मचा हुआ है। विपक्षी नेता लगातार CM को निशाने पर लिए हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है।

सीएम से गांव की महिलाओं के लिए रोजगार मांगने वाली महिला को मुख्यमंत्री ने फोन पर कहा है कि ‘मैंने यह बात किसी दुर्भावना से पीड़ित होकर नहीं कही थी। मैं बहन-बेटियों की कद्र करता हूं। मैंने छोटी बहन मान कर मजाक में ऐसा कहा था’

सीएम ने सुमन से कहा कि आप मेरी बहन जैसी और एक्टिव महिला हो। आपने जो समझा वैसा मेरा भाव नहीं था। मुख्यमंत्री ने महिला सुमन को अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ आने का न्योता दिया है। सुमन ने बताया है कि अब मुझे मुख्यमंत्री से कोई शिकायत नहीं है। बता दें कि हांसी के थुराना में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सुमन ने गांव की महिलाओं के रोजगार के लिए सीएम से फैक्ट्री लगाने की मांग की थी। इस पर सीएम ने विवादित बयान दिया था।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा महिला द्वारा गांव में फैक्टरी लगाने की बात पर की गई टिप्पणी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांश बुद्धिराजा के नेतृत्व में चंद्रयान-4 के पोस्टर लेकर करनाल के प्रेमनगर स्थित अस्थायी CM आवास के समक्ष प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस द्वारा सीएम के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मुख्यमंत्री को चंद्रयान-4 में बैठकर चांद पर रोजगार खोजने की नसीहत दे डाली। आप के अनुराग ढांडा, दीपेंद्र हुड्‌डा, अभय चौटाला ने भी सीएम की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *