Advertisement

हरियाणा में कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार भगोड़ा करार

भिवानी हलचल।

हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को भगोड़ा घोषित किया गया है। उन पर साल 2018 में पूर्व CM मनोहर लाल के खिलाफ बेरोजगारी को लेकर फ्लैक्स बोर्ड लगाने पर केस दर्ज हुआ था। बताया जा रहा है कि कोर्ट द्वारा मामले में पेश होने के लिए कई बार सम्मन जारी किए गए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए। जिसके चलते उन्हें पंचकूला कोर्ट ने पीओ घोषित किया। गुरुवार देर रात ही दिव्यांशु बुद्धिराजा को करनाल से टिकट दिया गया है। पार्टी ने उन्हें भाजपा के प्रत्याशी पूर्व सीएम मनोहर लाल के सामने उतारा है। इस मामले पर बुद्धिराजा ने कहा कि सरकार हथकंडे अपना रही है। वह मेरे ऊपर 4 केस करवा चुके हैं। 8 साल से मैं खट्‌टर के साथ दो-दो हाथ कर रहा हूं। 174A के ऊपर FIR ही दर्ज नहीं हो सकती। इस बारे में जस्टिस मोहन लाल का फैसला है।

रात को टिकट अनाउंस होने के बाद सुबह 6 बजे मुझे पता चला कि मुझ पर केस दर्ज हुआ है। बेरोजगारी के खिलाफ हरियाणा के युवाओं के लिए फ्लैक्स बोर्ड लगाने के लिए मुझ पर केस दर्ज किया गया। हमने हाईकोर्ट में केस खारिज करने के लिए याचिका डाली हुई है। इसकी मेंशनिंग अलाउड हो गई है। खट्‌टर घबरा गए हैं, इस वजह से ये सब किया जा रहा है। मैं भगोड़ा नहीं हूं, मैं तो सार्वजनिक तौर पर घूम रहा हूं। इस केस से मेरे नॉमिनेशन और चुनाव लड़ने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 2 मुख्यमंत्रियों का घमंड भी चकनाचूर करूंगा।

दिव्यांशु ने पंचकूला के गर्वनमेंट कॉलेज सेक्टर 1 में युवाओं से मिलने के लिए मनोहर लाल के काफिले में घुस नारेबाजी की। जिसके बाद केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था। इसके बाद मनोहर लाल जवाब दो के पोस्टर पंचकूला में लगाए थे। उन्होंने युवाओं को नौकरी देने के संबंध में जब पोस्टर लगाए थे, तो उन पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद केस कोर्ट में भेजा था। दिव्यांशु बुद्धिराजा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 3 जनवरी 2024 को पंचकूला सेक्टर 14 के पुलिस थाना में धारा 174ए के तहत मामला दर्ज किया गया। बुद्धिराजा के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की पुलिस में शिकायत दर्ज थी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान वह पेश नहीं हुए थे। बुद्धिराजा अभी तक भगोड़ा ही हैं। पुलिस के रिकाॅर्ड में लापता रिपोर्ट सब्मिट है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *