Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लोकतंत्र की हुई है जीत : गीता

भिवानी:

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप कुमार की जीत पर बुधवार को आम आदमी पार्टी जिला की कार्यकारिणी ने स्थानीय हांसी गेट स्थित आप कार्यालय में जश्न मनाया। इस दौरान ढोल व नगाड़ों के साथ जिला पार्टी कार्यालय में जीत की खुशी में लड्डू बांटे गए। सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह में एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर आप जिला अध्यक्ष गीता श्योराण लाखलाण ने कहा की सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लोकतंत्र की जीत हुई है।

इसी के साथ इंडिया गठबंधन की भी जीत की शुरुआत हुई है। दिल्ली और पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी का राज होगा। इससे साबित होता है कि भाजपा को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर हरा सकते हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनावों में जीत से जनता में ये विश्वास बढ़ा है कि भाजपा को इंडिया गठबंधन हरा सकता है। पूरे देश ने देखा था कि कैसे बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के बाद 2024 में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के मंथन शुरू कर दिया है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार आम आदमी पार्टी चुनावों में उतरेगी। विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर अकेले दम पर लड़ेगी। जनता में आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। आम आदमी पार्टी आगे भी बीजेपी की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को बेनकाब करती रहेगी। प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा, पवन ठाकुर, ओमप्रकाश बुवानीवाला, ओमप्रकाश काजल, जयनारायण भौरिया, विजय सिंह नंदा, विजय कुमार, निखिल सिंह, अजीत सिंह, अनिल नागर, विरेंद्र उर्फ ज्ञानीराम, दीप हिंदुस्तानी, जयदेव, भूप सिंह प्रजापति, दीपक सोनी, धनपत,राजबीर धनाना, हनुमान रोहिल्ला, अशोक हुड्डा, रविंद्र कुमार मिंटू, उमेश पटेल, साहिल कुमार, रोहिताश कुमार सिंगला, वजीर, बलजीत, अंजू टांक, शुभम कौशिक, मोना, रेखा राठौड़, रजनी सहित अन्य पदाधिकार व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *