Advertisement

किसानों का आज से अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन

अंबाला।

संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीति और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर आज किसान शंभू बॉर्डर पर दोपहर 12 बजे रेलवे ट्रैक जाम करेंगे। किसानों ने चंडीगढ़ में हरियाणा और पंजाब सरकार के अधिकारियों के साथ हुई चर्चा के बाद 16 अप्रैल तक स्थगित कर दिया था।

अधिकारियों ने युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहड़ा समेत तीनों किसानों को रिहा करने का आश्वासन दिया था,लेकिन जेल में बंद तीनों किसानों की रिहाई नहीं हुई।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हम भाजपा के साथ-साथ विपक्ष को भी सवाल पूछेंगे। कहा कि जो घोषणा-पत्र जारी किया है, उसमें WTO को बाहर से बाहर निकलना, उसपर आपका क्या स्टैंड होगा ? लखीमपुर खीरी और शुभकरण मसले पर दोषियों को कैसे सजा दिलवाएंगे ? कहा कि विपक्ष ने भी कुछ मांगों पर क्लियर नहीं किया है, खासकर मनरेगा और 200 दिन 700 रुपए के हिसाब से दिहाड़ी शामिल है।

पंधेर ने कहा कि हमने पंजाब के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ का चैलेंज कबूल कर लिया है। हमने 23 अप्रैल का टाइम रखा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और खेती-बाड़ी मंत्री आए और उनसे बात करे।

सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को रिहा करने से भाग रही है। हरियाणा के अधिकारियों ने माना था कि 16 अप्रैल तक किसानों को रिहा कर दिया जाएगा। पंधेर ने कहा कि हम रेल नहीं रोकना चाह रहे, लेकिन यह सरकार का फैलियर है। सरकार ने वादा खिलाफी की है। सरकार रेल रोकने को मजबूर कर रहे हैं। कहा कि आज से अनिश्चितकालीन रेल रोक रहे हैं।

3 किसान नेताओं की रिहाई की मांग संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) एवं किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर 13 फरवरी से किसान आंदोलन चल रहा है। पुलिस ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार भी किया। 13 फरवरी से अनीश खटकड़ 19 मार्च से जींद जेल में बंद हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *